फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   investigation officer tortured

जांच अधिकारी को किया कमरे में बंद

Wed, 09 Dec 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Wed, 09 Dec 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
डमटाल (कांगड़ा)। डमटाल अनाज मंडी में बुधवार देर शाम व्यापारियों ने तैश में आकर चेकिंग पर आए आबकारी एवं कराधान विभाग के एटीसी को कमरे में बंद कर दिया। अफसर को कमरे में बंद करने के बाद व्यापारियों ने विभाग और अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आबकारी एवं कराधान विभाग नूरपुर के एटीसी विवेक महाजन बुधवार को अपनी टीम के साथ अनाज मंडी में एक व्यापारी के गच्चक का अवैध कारोबार करने की गुप्त सूचना के आधार पर चेकिंग के लिए आए थे। इस पर एटीसी ने डमटाल के व्यापारी को अपना गोदाम चेक करवाने और माल का बिल दिखाने को कहा। व्यापारी ने गोदाम में रखा सामान और बिल पेश करने की बजाय डमटाल के व्यापारी वर्ग को इकट्ठा करके एटीसी को कथित रूप से जबरन कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही व्यापारी ने विभाग पर जबरन वसूली के आरोप भी लगाए। मौके पर स्थिति को देखते हुए एटीसी ने डीएसपी मोहिंद्र सिंह मन्हास को घटनाक्रम के बारे में सूचित किया। मौके पर डीएसपी मोहिंद्र सिंह मिन्हास के साथ पहुंची पुलिस टीम ने उग्र भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ के शांत होने के बाद एटीसी ने व्यापारी को अपने गोदाम की चेकिंग और इसमें रखे सामान का बिल पेश करने के लिए कहा।  लेकिन, व्यापारी ने अपने गोदाम की चेकिंग नहीं करने दी। न ही सामान का बिल दिखाया। व्यापारी ने 100 पेटी गच्चक कहकर कुल 11275 रुपये बतौर जुर्माना भर दिया। उधर, व्यापारी वर्ग ने कहा कि विभाग के एटीसी उनके गोदामों में रखे सामन की जांच नहीं कर सकते हैं। विभागीय अधिकारी सिर्फ राह पर चलने वाली गाड़ियों की ही चेकिंग कर सकते हैं। यदि विभाग ने अपना कड़ा रुख न छोड़ा तो व्यापारी वर्ग उग्र आंदोलन पर उतरेगा।
कोट
उच्चाधिकारियों के आदेशों पर की कार्रवाई : विवेक
विभाग के एटीसी विवेक महाजन ने बताया कि में उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देशानुसार वह डमटाल अनाज मंडी में स्टाफ के साथ चेकिंग पर गए थे। सूचना मिली थी कि व्यापारी गच्चक का कारोबार अवैध रूप से कर रहा है। साथ ही लाखों का सामान गोदाम में छिपा कर रखा हुआ है। व्यापारी को माल और बिल दिखाने के लिए कहा। लेकिन, उसने भीड़ इकट्ठी कर विभाग के प्रति नारेबाजी की और गोदाम में माल चेक करवाने से मना कर दिया।


दोनों पार्टियों को बिठाकर किया मामला शांत : मोहिंद्र
नूरपुर के डीएसपी मोहिंद्र सिंह मन्हास ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एटीसी को डमटाल  के व्यापारियों ने घेर कर रखा हुआ है। इस पर मौके पर जाकर भीड़ को उन्होंने शांत करवाकर दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी बातचीत करवाई। व्यापारी पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed