फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   inter university woman champianship

Kangra News: धर्मशाला में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमेन चैंपियनशिप आज से

Thu, 13 Feb 2025 11:47 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
inter university woman champianship
देश के विभिन्न 117 विश्वविद्यालय की 320 महिला खिलाड़ी दिखाएंगी दमखम
विज्ञापन

प्रदीप शर्मा बनाए प्रतियोगिता निदेशक, सांसद डाॅ. भारद्वाज करेंगे टूर्नामेंट का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। खेल परिसर धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की ओर से शुक्रवार से चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमेन चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। 14 से 17 फरवरी तक चलने वाले चैंपियनशिप में देशभर के विभिन्न 117 विश्वविद्यालय के 320 से अधिक महिला खिलाड़ी भाग लेंगी।
प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज करेंगे। वहीं बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली वेटलिफ्टर एस बिंदिया रानी देवी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। चैंपियनशिप का आयोजन दो जोन, साउथ-वेस्ट और नार्थ-ईस्ट के मध्य होगा। चैंपियनशिप आठ वर्गों में रहेगी, जिसके तहत करीब 320 प्रतिभागी भाग लेंगी। चैंपियनशिप की टॉप थ्री टीमों को खेलो इंडिया में एंट्री मिलेगी। इससे पहले विश्वविद्यालय ने वर्ष 2024 में वेटलिफ्टिंग वूमेंस इंटर जोनल यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप, वर्ष 2023 पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप, वर्ष 2022 में खो-खो और नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमेन चैंपियनशिप के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रतियोगिता के समापन पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के आने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रदीप कुमार शर्मा बनाए प्रतियोगिता निदेशक
इंडोर स्टेडियम धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला की चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग वूमेन चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन रेफरी प्रदीप कुमार शर्मा को प्रतियोगिता का निदेशक बनाया गया है। प्रदीप शर्मा इससे पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। लंदन ओलंपिक में प्रदीप कुमार शर्मा भारतीय टीम के मैनेजर भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed