फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Instructors at DIET Dharamshala trained in effective teaching

Kangra News: धर्मशाला डाइट में अनुदेशकों को दिया प्रभावी शिक्षण का प्रशिक्षण

Tue, 22 Sep 2026 01:47 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Instructors at DIET Dharamshala trained in effective teaching
धर्मशाला। समग्र शिक्षा के व्यावसायिक शिक्षा कार्यक्रम के तहत हेल्थ केयर सेक्टर के वोकेशनल ट्रेनर्स (अनुदेशकों) के दूसरे बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम डाइट धर्मशाला में संपन्न हुआ। कार्यशाला में बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, शिमला, मंडी और ऊना के करीब 70 अनुदेशकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में हेल्थ केयर विषय के प्रभावी शिक्षण, विद्यार्थियों में व्यावहारिक कौशल और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। समापन अवसर पर डाइट कांगड़ा की प्रधानाचार्य डॉ. निशा कटोच ने अनुदेशकों से आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण में सीखे कौशलों को विद्यालयों में विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान और व्यक्तित्व विकास में प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. जोगिंद्र सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में मिलंत डोगरा, वरुण सिंह, डॉ. अथर्व पंडित, डॉ. नीरज ठाकुर, आशीष जम्वाल, पवन शर्मा, गौरव भारद्वाज और विकास वालिया ने बतौर स्रोत व्यक्ति मार्गदर्शन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed