{"_id":"622a166f79338f25997aee2a","slug":"instructions-given-to-speed-up-development-works-in-smart-city-kangra-news-sml4021486157","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्मार्ट सिटी में 116 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का कार्य पूरा: कपूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मार्ट सिटी में 116 करोड़ रुपये की 19 परियोजनाओं का कार्य पूरा: कपूर
विज्ञापन
धर्मशाला में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्मार्ट सिटी एडवाईजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता कर
- फोटो : Kangra
धर्मशाला। सांसद किशन कपूर ने कहा कि धर्मशाला को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए आम लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाए। कपूर वीरवार को उपायुक्त कार्यालय के सभागार में स्मार्ट सिटी एडवाइजरी फोरम की बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे।
कपूर ने कहा कि धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के तहत 116 करोड़ की 19 परियोजनाओं का कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि 166 करोड़ की 27 परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। 116 करोड़ की 17 परियोजनाओं के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के तहत विभिन्न वार्डों में किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को कहा कि जिन ठेकेदारों को कार्य के लिए टेंडर दिए गए हैं और उन्होंने कार्य शुरू नहीं किए हैं, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। कपूर ने कहा कि धर्मशाला पर्यटन की दृष्टि से देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी अपनी एक अलग पहचान रखता है।
इससे पूर्व स्मार्ट सिटी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कुमार ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्मार्ट सिटी के तहत कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नगर निगम महापौर ओंकार नैहरिया, उप महापौर सर्वचंद गलोटिया, विभिन्न वार्डों के पार्षद, विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित व्यापार मंडल, टैक्सी यूनियन तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधिनि तथा गैर सरकारी सदस्य मौजूद थे।