फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inspection wing caught five copycats from schools

Kangra News: निरीक्षण विंग ने स्कूलों से पकड़े पांच नकलची

Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Inspection wing caught five copycats from schools
शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने दो अलग-अलग स्कूलों से पकड़े छात्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की जमा दो कक्षा की वार्षिक परीक्षा में शनिवार को शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग ने औचक निरीक्षण के दौरान पांच छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा है। इनमें से एक छात्र कंप्यूटर साइंस, जबकि चार फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा के दौरान नकल कर रहे थे। निरीक्षण विंग ने नकल करने वाले छात्रों के यूएमसी केस बनाकर शिक्षा बोर्ड को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिए हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से जमा दो कक्षा के वोकेशनल विषयों सहित फिजिकल एजुकेशन और कंप्यूटर साइंस विषय की वार्षिक परीक्षा थी। इस दौरान सबसे आसान समझे वाले इन विषयों में भी शिक्षा विभाग की ओर से गठित निरीक्षण विंग के तहत गठित फ्लाइंग स्क्वायड ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजल और सलोल में नकलचियों को पकड़ा है। इस दौरान राजल स्कूल में तीन, जबकि सलोल स्कूल में दो परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया है। निरीक्षण विंग की ओर से पकड़े गए इन पांच नकलचियों में एक छात्र कंप्यूटर साइंस, जबकि एक चार छात्र फिजिकल एजुकेशन विषय की परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के निरीक्षण विंग के उपनिदेशक पीसी सुकेटिया ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के दौरान गठित उड़नदस्तों ने शनिवार को पांच छात्रों को नकल करते हुए पकड़ा है। इनमें से तीन छात्र राजल, जबकि दो छात्र सलोल स्कूल से थे। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड को सूचित कर दिया गया है। वहीं अब तक शिक्षा विभाग की ओर से गठित उड़नदस्तों ने विभिन्न स्कूलों में निरीक्षण कर 44 परीक्षार्थियों को अब तक नकल करते हुए पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed