{"_id":"680938b127e19bb8fc048a3e","slug":"inspection-of-vacant-buildings-begins-in-dharamsala-amid-talks-of-shifting-office-from-shimla-kangra-news-c-95-1-ssml1008-174378-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शिमला से कार्यालय शिफ्ट करने की चर्चा के बीच धर्मशाला में खाली भवनों का निरीक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शिमला से कार्यालय शिफ्ट करने की चर्चा के बीच धर्मशाला में खाली भवनों का निरीक्षण शुरू
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश सरकार शिमला से कुछ सरकारी कार्यालयों को कांगड़ा जिले में शिफ्ट करने पर विचार कर रही है। इसके तहत प्रशासन ने धर्मशाला और आसपास के क्षेत्रों में लंबे समय से खाली पड़े सरकारी भवनों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। जिला प्रशासन सरकारी विभागों से उनके खाली भवनों की जानकारी कांगड़ा जुटा रहा है। प्रदेश सरकार वन्य प्राणी विभाग, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम और रेरा (रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी) कार्यालय समेत शिक्षा निदेशालय को शिमला से दूसरी जगह शिफ्ट करने पर विचार कर रही है। जिला प्रशासन ने अभी तक प्रारंभिक तौर पर करीब 12 खाली भवनों की जानकारी जुटाई है।
इसमें धर्मशाला में जिला लोक संपर्क विभाग कार्यालय के समीप हिमाचल प्रदेश सहकारी सभाएं विभाग के अतिरिक्त पंजीयक भवन की धरातल मंजिल, खनियारा के अघंजर महादेव मंदिर परिसर में एडीबी से बनी बिल्डिंग, जोनल अस्पताल की आईपीडी की ऊपरी दो मंजिल, नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-15 में स्थित खनियारा पंचायत का पुराना भवन और विश्रामगृह, तपोवन के समीप स्किल डेवलपमेंट सेंटर भवन, ईच्छी में कृषि विभाग का विश्रामगृह और मैक्लोडगंज में पर्वतारोहण केंद्र भवन शामिल हैं। वहीं चरान खड्ड के समीप नई भवन में शिफ्ट होने के बाद नगर निगम धर्मशाला का कार्यालय, चीलगाड़ी में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का कार्यालय और कन्या स्कूल धर्मशाला को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल धर्मशाला में मर्ज करने के बाद यह भवन भी खाली हो जाएंगे। धर्मशाला बॉय और कन्या स्कूल में वर्तमान में विद्यार्थियों की कम संख्या हो गई है, जिस कारण इन दोनों स्कूलों को एक साथ मर्ज करने पर विचार हो रहा है। भाषा एवं संस्कृति विभाग के विश्रामगृह में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि का प्रशासनिक कार्यालय चल रहा है, इस भवन को भी सरकार अब अपने अधीन लेने पर विचार कर रही है। इसके अलावा कृषि विभाग के पास धर्मशाला में ही अन्य खाली भवन भी हैं। जिला प्रशासन सरकारी कर्मचारियों के खाली आवासीय भवनों की जानकारी भी जुटा रहा है।
जिला मुख्यालय पर विभिन्न विभागों के खाली पड़े भवनों की सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही इसकी जानकारी रिकॉर्ड समेत प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। सरकार कुछ विभागों के कार्यालय शिमला से धर्मशाला शिफ्ट करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन
-हेमराज बैरवा, उपायुक्त कांगड़ा