फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Youth from Rajasthan caught with charas in Dharamkot granted bail.

Kangra News: धर्मकोट में चरस के साथ पकड़े राजस्थान के युवक को जमानत

Sun, 27 Sep 2026 07:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Sep 2026 07:09 AM IST
विज्ञापन
Youth from Rajasthan caught with charas in Dharamkot granted bail.
धर्मशाला। धर्मकोट-भागसूनाग सड़क पर 106.72 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए राजस्थान निवासी युवक को विशेष अदालत ने नियमित जमानत दे दी है। विशेष न्यायाधीश-1 धर्मशाला अमन सूद की अदालत ने आरोपी गिरधारी लाल सैन को 50 हजार रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक जमानती पर रिहा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार आठ अगस्त 2026 की रात करीब एक बजे गश्त के दौरान धर्मकोट-भागसूनाग सड़क पर आरोपी को पैदल जाते हुए रोका गया था। आरोप है कि पुलिस को देखकर उसने पीले रंग का थैला झाड़ियों में फेंक दिया, जिसकी तलाशी लेने पर 106.72 ग्राम चरस बरामद हुई। राजस्थान के अजमेर जिले का रहने वाला आरोपी ऊपरी धर्मकोट के एक कैफे में रसोइये का काम करता है।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि उसका कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है और जांच पूरी हो चुकी है। अदालत ने कहा कि बरामद चरस वाणिज्यिक मात्रा से कम है, इसलिए इस पर एनडीपीएस अधिनियम की धारा 37 की कठोर पाबंदियां लागू नहीं होतीं। हिरासत को आगे जरूरी न मानते हुए अदालत ने जमानत मंजूर कर ली। साथ ही आरोपी को जांच में सहयोग करने, हर सुनवाई पर पेश होने, गवाहों या साक्ष्यों को प्रभावित न करने और अदालत की अनुमति के बिना देश न छोड़ने की शर्तें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed