फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Seafarers' safety must be the top priority: Parashar

नाविकों की सुरक्षा हो सर्वोच्च प्राथमिकता : पराशर

Sun, 27 Sep 2026 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 27 Sep 2026 07:44 AM IST
विज्ञापन
Seafarers' safety must be the top priority: Parashar
समुद्री मार्गों पर जान गंवाने वाले नाविकों के परिवारों को एक करोड़ रुपये सहायता की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रक्कड़ (कांगड़ा)। नेशनल शिपिंग बोर्ड के पूर्व सदस्य कैप्टन संजय पराशर ने कहा कि देश की आपूर्ति शृंखला और अर्थव्यवस्था को सुचारू रखने वाले भारतीय नाविकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने संघर्ष की परिस्थितियों में जान गंवाने वाले प्रत्येक भारतीय नाविक के परिवार को सरकार की ओर से एक करोड़ रुपये की सहायता देने की मांग की।

नई दिल्ली के कंस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में वीआर मेरीटाइम की ओर से आयोजित नाविक मान-सम्मान गोष्ठी में समुद्री सुरक्षा, नाविकों के कल्याण, रोजगार और परिवारों की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा पर चर्चा हुई। पराशर ने हॉर्मुज क्षेत्र में तनाव के बीच ड्यूटी निभा रहे नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने नाविकों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध सहायता, शिक्षा और वित्तीय योजनाओं की जानकारी व्यापक स्तर तक पहुंचाने की आवश्यकता भी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed