फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Insect attack on maize crop, department landed in the field

मक्की की फसल को बचाने के लिए मैदान में उतरा कृषि विभाग

Tue, 05 Jul 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Insect attack on maize crop, department landed in the field
जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र में मक्की की फसल का खराब करते हुए आर्मी वर्म नामक कीट। - फोटो : Kangra
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में मक्की की फसल पर आर्मी वर्म नामक कीट का हमला हो गया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि विभाग ने इस कीट की पहचान कर ली है और विभाग की टीमें ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर रही हैं। मंगलवार को कृषि विभाग की टीमों ने डॉ. गौरव सूद की अगुवाई में कोटला बेहड़, कस्बा कोटला और जंडौर पंचायतों का दौरा किया।
विज्ञापन

दूसरी टीम ने परागपुर क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत सरड डोगरी, रक्कड़, सरड बम्मी, अलोह और परागपुर क्षेत्र का दौरा किया। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को इस बीमारी के बारे में जागरूक कर रहे हैं। स्थानीय किसान सुरेश कुमार ,मदन लाल तथा हमीर चंद ने बताया कि अभी मक्की को बीजे हुए 2 सप्ताह भी नहीं हुए और फसल एक कीट की चपेट में आ गई है। समूचे क्षेत्र में मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा रहे इस कीट की रोकथाम के लिए किसानों को कृषि विभाग की ओर से जागरूक किया जा रहा है। इसकी रोकथाम के लिए कृषि विभाग परागपुर के पास कोराजन नामक कीटनाशक दवाई उपलब्ध है। किसानों को यह दवाई 50 फीसदी अनुदान पर दी जा रही है। यह कीटनाशक दवाई तीस मिलीमीटर की पैकिंग में उपलब्ध है, जो पांच कनाल क्षेत्र के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी परागपुर मदन मोहन ने बताया कि कृषि विभाग पालमपुर की ओर से गठित की गई टीमें विकास खंड परागपुर के अंतर्गत आने वाली पंचायतों के दौरे पर हैं। अभी तक 25 फीसदी क्षेत्र का निरीक्षण किया जा चुका है और किसानों को कैंपों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ परागपुर डॉ. उषा राणा ने बताया कि जसवां और डाडासीबा तहसील में कृषि विभाग के कार्यालयों में दवाई भेज दी गई है। मक्की की फसल को बचाने के लिए महकमा अलर्ट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed