{"_id":"6a569841b21c5743fe024e65","slug":"information-provided-regarding-registration-on-the-gem-portal-and-the-government-procurement-process-kangra-news-c-95-1-kng1047-244841-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: जेम पोर्टल पर पंजीकरण और सरकारी खरीद प्रक्रिया की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: जेम पोर्टल पर पंजीकरण और सरकारी खरीद प्रक्रिया की दी जानकारी
Wed, 15 Jul 2026 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 15 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। बीडीओ कार्यालय रैत के समिति हाल में उद्योग विभाग की ओर से रेजिंग एंड एक्सेलरेटिंग एमएसएमई परफॉर्मेंस योजना के तहत एक दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की राजीव गांधी स्टार्टअप योजना युवाओं के लिए स्वरोजगार का प्रभावी माध्यम बन रही है। प्रशिक्षक अविनाश ने जेम पोर्टल पर पंजीकरण और सरकारी खरीद प्रक्रिया की जानकारी दी। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक ओपी जरयाल ने विभागीय योजनाओं, प्रधानमंत्री रोजगार योजना और इन्क्यूबेशन सेंटर के बारे में बताया। चीफ एलडीएम पृथ्वी रणबीर ने ई-कॉमर्स, उद्यमिता और बैंकिंग विषयों पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर एसडीएम गणेश ठाकुर, बीडीओ रैत कमलजीत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों, बीबीए विद्यार्थियों और एमएसएमई इकाइयों से जुड़े करीब 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। संवाद