{"_id":"6815fdd52082a53f87054436","slug":"industry-destroyed-during-congress-rule-jaziya-tax-imposed-on-temples-bikram-kangra-news-c-95-1-kng1002-175621-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस राज में उद्योग तबाह, मंदिरों पर लगा दिया जजिया कर : बिक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस राज में उद्योग तबाह, मंदिरों पर लगा दिया जजिया कर : बिक्रम
Sat, 03 May 2025 04:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 03 May 2025 04:58 PM IST
विज्ञापन
बिक्रम ठाकुर।
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। पूर्व उद्योग मंत्री एवं विधायक बिक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज कांग्रेस की नीतिगत विफलताओं का सबसे बड़ा शिकार बन चुका है। भाजपा शासन में जहां प्रदेश औद्योगिक निवेश का केंद्र बन रहा था, वहीं अब उद्योगों का पलायन हो रहा है। रोजगार के अवसर समाप्त हो रहे हैं। सरकार मंदिरों पर टैक्स थोपकर श्रद्धालुओं की आस्था पर हमला कर रही है।
बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में उद्योगों के लिए न माहौल बचा है, न रोजगार देने की इच्छाशक्ति और न ही सरकार की नीयत साफ है। उन्होंने कहा कि हिमाचल का आर्थिक भविष्य कांग्रेस के हाथों बर्बादी की ओर बढ़ रहा है। बाहरी राज्यों के प्रतिष्ठित उद्योगपति उत्पादन बंद कर रहे हैं, जिससे 60 फीसदी तक उत्पादन घट गया है और सैकड़ों छोटे-बड़े उद्योग बंदी की कगार पर हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय केंद्र की आईडीआईपी योजना के तहत 1,000 करोड़ रुपये का निवेश प्रदेश में आया था, लेकिन कांग्रेस की अक्षमता के चलते यह रफ्तार थम गई। उन्होंने मंदिरों पर टैक्स लगाने को आस्था पर ‘जजिया कर’ जैसा प्रहार करार दिया और कहा कि चिंतपूर्णी, नैना देवी व अब चूड़धार मंदिर मार्ग पर टैक्स वसूली इसी मानसिकता का प्रमाण है।