फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Indora Hospital gets the gift of BPHU Lab

Kangra News: इंदौरा अस्पताल को मिली बीपीएचयू लैब की सौगात

Thu, 02 Oct 2025 07:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 02 Oct 2025 07:44 AM IST
विज्ञापन
Indora Hospital gets the gift of BPHU Lab
इंदौरा अस्पताल में बीपीएचयू लैब का उद्घाटन करते विधायक मलेंद्र राजन। -स्रोत : जागरूक पाठक
इंदौरा (कांगड़ा)। नागरिक अस्पताल इंदौरा में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत बुधवार को स्वास्थ्य जांच शिविर हुआ। इस अवसर पर विधायक मलेंद्र राजन ने 35 लाख रुपये की लागत से बनी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) लैब का उद्घाटन कर लोगों को बड़ी सौगात दी।
विज्ञापन

स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत लगाए शिविर में महिलाओं के लिए खून, शुगर, बीपी, एक्स-रे सहित सभी प्रकार की जांचें निःशुल्क करवाई गईं। विधायक मलेंद्र राजन ने कहा कि अब इंदौरा क्षेत्र के लोगों को तमाम तरह की जांचें स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें अस्पताल के बाहर अन्य शहरों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी और समय व खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि इंदौरा नागरिक अस्पताल को आदर्श संस्थान घोषित किया गया है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। अस्पताल का नया भवन तैयार हो चुका है और जल्द ही मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन कर जनता को समर्पित करेंगे। वर्तमान में कुछ विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति शीघ्र ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed