{"_id":"6908c767c2b7e67c6a0bdf78","slug":"incense-sticks-will-be-made-from-flowers-offered-at-shiva-temple-baijnath-kangra-news-c-95-1-ssml1021-204088-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शिव मंदिर बैजनाथ में चढ़ाए फूलों से बनेंगे धूप-अगरबत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शिव मंदिर बैजनाथ में चढ़ाए फूलों से बनेंगे धूप-अगरबत्ती
Tue, 04 Nov 2025 08:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:46 AM IST
विज्ञापन
बैजनाथ में खीर गंगा घाट का निरीक्षण करते एसडीएम संकल्प गौतम और अन्य। -स्रोत : जागरूक पाठक
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में अब भक्तों द्वारा चढ़ाए गए फूलों को अपशिष्ट के रूप में नहीं फेंका जाएगा। इन पवित्र फूलों का उपयोग पर्यावरण के अनुकूल धूप और अगरबत्ती बनाने में किया जाएगा। शिव मंदिर न्यास बैजनाथ की समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया।
एसडीएम संकल्प गौतम की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मंदिर परिसर की स्वच्छता बनाए रखने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा करने की दोहरी पहल के तहत यह फैसला लिया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था लागू करने पर विस्तृत चर्चा की गई। इससे मंदिर तक पहुंचने में असमर्थ श्रद्धालु भी डिजिटल माध्यम से भगवान शिव के दर्शन कर सकेंगे।
वहीं, सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में मंदिर न्यास द्वारा वर्तमान में 40 टीबी रोगियों को पोषण किट प्रदान करने की पहल की सराहना की गई। न्यास ने इस सहयोग को नियमित रूप से आगे भी जारी रखने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें उपचार अवधि में आवश्यक सहायता मिलती रहे।
विज्ञापन
मंदिर पार्क और खीरगंगा घाट का किया निरीक्षण
बैठक के बाद एसडीएम संकल्प गौतम ने मंदिर पार्क और खीरगंगा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने तीर्थ स्थलों की स्वच्छता को आस्था से जुड़ा विषय बताते हुए मंदिर पार्क में साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। साथ ही खीरगंगा घाट और संबंधित मार्गों की स्वच्छता, बिजली आपूर्ति और पानी की निकासी व्यवस्था में सुधार लाने को कहा। उन्होंने जल शक्ति विभाग के कर्मचारियों से सीढ़ियों में हो रहे पानी के रिसाव को तुरंत रोकने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार रमन ठाकुर और नगर पंचायत के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल कपूर सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।