फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inaugurated the additional room of primary school Rait

Kangra News: प्राथमिक स्कूल रैत के अतिरिक्त कमरे का किया लोकार्पण

Tue, 14 Apr 2026 01:42 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Inaugurated the additional room of primary school Rait
रैत/शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रैत में चार लाख रुपये से बने अतिरिक्त कमरे का लोकार्पण किया। बच्चों को स्कूल बैग भी भेंट किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए क्लस्टर प्रणाली लागू की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रैत में लगभग 25 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इससे पहले भी उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में करीब इतनी ही राशि के विभिन्न विकास कार्य करवाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से रैत में जल्द डे-बोर्डिंग स्कूल भवन का शिलान्यास करने की बात भी कही।
विज्ञापन

विधायक ने नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई बाल पौष्टिक आहार योजना का जिक्र किया। कहा कि सप्ताह में एक दिन बच्चों को अंडा या स्थानीय फल उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने अपर रैत महिला मंडल, आंबेडकर महिला मंडल, कमल महिला मंडल और शक्ति महिला मंडल को शाहपुर वेलफेयर सोसायटी की ओर से 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक भी भेंट किए। इससे पहले रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में जनसमस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed