फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In the spell of Nagrota Suriya, the car went out of control and fell into the drain, the driver died.

Kangra News: नगरोटा सूरियां के स्पेल में अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, चालक की मौत

Sun, 10 Nov 2024 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 Nov 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
In the spell of Nagrota Suriya, the car went out of control and fell into the drain, the driver died.
नगरोटा सूरियां-लंज मार्ग पर स्पेल में नाले में गिरी कार।
दुर्घटना में घायल एक युवक को टांडा मेडिकल कॉलेज किया रेफर
विज्ञापन

मां-बाप का इकलौता बेटा था हादसे में मौत का शिकार हुआ दीपक
पैरापिट से टकराने के बाद गाड़ी को लग गई आग, ग्रामीणों ने बुझाई
संवाद न्यूज एजेंसी
नगरोटा सूरियां (कांगड़ा)। नगरोटा सूरियां-लंज सड़क मार्ग पर स्पेल के समीप एक इनोवा गाड़ी अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार एक अन्य युवक भी घायल हो गया। घायल को तुरंत नगरोटा सूरियां अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को टांडा रेफर कर दिया।
इस दुर्घटना में चालक राजेंद्र सिंह उर्फ दीपक (22) पुत्र गगन सिंह निवासी स्पेल की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, गुलशन कुमार (23) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी स्पेल घायल हुआ है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि एक इनोवा गाड़ी शुक्रवार रात करीब 10 बजे नगरोटा सूरियां से लंज की ओर जा रही थी। कार ड्राइवर स्पेल के पास गाड़ी से संतुलन खो बैठा और कार सड़क के किनारे पैरापिट को तोड़ती हुआ नाले में जा गिरी। हादसा इतना गंभीर था कि गाड़ी को आग लग गई। स्थानीय लोगों ने कार की आग को बुझाया और घायल और मृतक दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर भेज दिया। बताया जा रहा है कि कार में चार लोग सवार थे जो एक शादी समारोह से वापस घर आ रहे थे। दो युवक हादसे से पहले ही उतर गए थे। मृतक चालक मां-बाप का इकलौता बेटा था। उधर, डीएसपी जवाली वीरी सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed