फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   In the second phase too, 9.12 percent more women voted than men.

Kangra News: दूसरे चरण में भी पुरुषों के मुकाबले 9.12 फीसदी अधिक महिलाओं ने किया मतदान

Fri, 29 May 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 29 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
In the second phase too, 9.12 percent more women voted than men.
हमीरपुर। जिले में पंचायतीराज संस्थाओं के दूसरे चरण के मतदान में भी महिलाओं ने एक बार फिर लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और भागीदारी का परिचय दिया। पुरुषों की तुलना में जिले से 9.12 फीसदी अधिक महिलाओं ने मतदान किया।
विज्ञापन

जिले के छह ब्लॉकों में कुल 51,423 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी महिलाओं का जोश देखने लायक रहा।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर महिलाओं ने कहा कि पंचायत स्तर पर विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। 82 पंचायतों में लगभग 74.94 प्रतिशत मतदान हुआ है। इनमें 51,423 महिलाओं और 42,822 पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में 9.12 फीसदी अधिक मतदान किया है। मतदान में महिला मतदाताओं की संख्या में नादौन ब्लॉक सबसे आगे रहा है, इसमें 12,489 कुल 53.81 फीसदी महिलाओं, जबकि सुजानपुर ब्लॉक में सबसे कम महिलाओं ने मतदान किया। यहां पर 4078 कुल 55.12 महिलाओं ने मत का प्रयोग किया।



बाक्स:
ब्लॉक
पंचायत
पुरुष
महिला
कुल

बमसन 08
3163
3950
7113

भोरंज 15
8492
10457
18949


हमीरपुर
13
7197
8352
15549

नादौन
21
10720
12489
23209

बिझड़ी 17
9929
12097
22026


सुजानपुर
08
3321
4078
7399

कुल
82
42822
51423
94245
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed