{"_id":"68dfea6bb63e3f7f3506b3c9","slug":"in-the-name-of-foundation-stone-laying-the-people-of-the-area-were-misled-ravindra-kangra-news-c-95-1-ssml1021-199313-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिलान्यास के नाम पर क्षेत्र की जनता को किया गुमराह : रविंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिलान्यास के नाम पर क्षेत्र की जनता को किया गुमराह : रविंद्र
Sat, 04 Oct 2025 08:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 04 Oct 2025 08:52 AM IST
विज्ञापन
आलमपुर (कांगड़ा)। पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने कहा कि शिलान्यास और उद्घाटन के नाम पर प्रदेश सरकार और उसके मंत्री क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं। मगर डिजिटल युग में सच्चाई किसी से छुप्पी नहीं है। ऐसे में सरकार विकास कार्यों को लेकर जनता को तथ्यों से अवगत करवाएं और पारदर्शिता बनाए रखें।
शुक्रवार को जांगल स्थित अपने आवास पर रविंद्र धीमान ने पत्रकारवार्ता में कहा कि काथला में 2 अक्तूबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सब बस डिपो का दोबारा शिलान्यास किया है। इसी बस डिपो का उद्घाटन और बस अड्डे का शिलान्यास पूर्व सरकार के कार्यकाल में 31 मार्च 2022 को तत्कालीन परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने किया था। बस रूट तय कर डिपो ने कार्य करना भी शुरू कर दिया था। अब फिर से उसी डिपो का शिलान्यास करके जनता को गुमराह किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य का दोबारा शिलान्यास करने से जनता में भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है, जबकि आज के डिजिटल युग में लोग सच और झूठ में फर्क समझने में सक्षम है। धीमान ने आरोप लगाया कि सरकार बदलते ही न केवल बस डिपो उपेक्षित हो गया, बल्कि कई बस रूट भी बंद कर दिए गए।