फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Illegal use of ammonia gas is becoming a threat in the state: Sunil

प्रदेश में अमोनिया गैस का अवैध उपयोग बन रहा खतरा : सुनील

Sat, 01 Nov 2025 01:41 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Illegal use of ammonia gas is becoming a threat in the state: Sunil
जसूर (कांगड़ा)। प्रदेश में अवैध रूप से खतरनाक अमोनिया गैस के उपयोग का मामला गंभीर रूप से उभरकर सामने आया है। आरटीआई के माध्यम से हुए खुलासे के बाद सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कनोहत्रा ने सरकार और वन विभाग पर लापरवाही और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नूरपुर में पत्रकारवार्ता के दौरान कनोहत्रा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने 29 अप्रैल 2008 को जारी अधिसूचना में औद्योगिक इकाइयों में अमोनिया गैस के उपयोग की सीमा निर्धारित की थी। नियमों के अनुसार, प्रति यूनिट अधिकतम 40 मीट्रिक टन गैस के उपयोग की अनुमति है लेकिन प्रदेश में कई कत्था यूनिटें इस सीमा से कई गुना अधिक गैस का उपयोग कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लगभग 14 कत्था यूनिटों में अमोनिया गैस का अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। कई इकाइयों ने बिना अनुमति एयर कंडीशनिंग और कूलिंग चैंबर यूनिटें भी स्थापित कर ली हैं, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अमोनिया गैस रिसाव का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने 13 फरवरी को वन विभाग ऊना को इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन विभाग की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने डीएफओ ऊना पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनका बयान भ्रामक है और यह वर्ष 2008 की अधिसूचना के विपरीत जानकारी पर आधारित है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में सरकार और विभागों की चुप्पी चिंताजनक है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि अमोनिया गैस के नियमों का उल्लंघन करने वाली सभी यूनिटों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए। अवैध गैस संयंत्रों को बंद किया जाए और संबंधित अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed