फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Illegal cutting of Khair in Gummar forest, 11 trees uprooted along with roots

Kangra News: गुम्मर के जंगल में खैर का अवैध कटान, जड़ों समेत उखाड़े 11 पेड़

Tue, 29 Jul 2025 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 29 Jul 2025 07:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal cutting of Khair in Gummar forest, 11 trees uprooted along with roots
सुरानी में उखाड़े पेड़ों का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उपमंडल के गुम्मर वार्ड-1 के कालीधार चकवन जंगल की खुदरो दरख्तान भूमि से खैर के पेड़ों का अवैध कटान का मामला सामने आया है। जंगल से खैर के 11 पेड़ जड़ों समेत उखाड़ दिए हैं, जिससे वन संपदा को नुकसान हुआ है। वन क्षेत्र में स्थित यह खुदराओ जमीन क्षेत्र के ही निवासी लालदीन की बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि इस भूमि पर लगे खैर के पेड़ उनकी अनुमति के बिना काटे गए हैं। पूर्व में कई ठेकेदार खैर काटने की मांग लेकर आए थे, लेकिन उन्हें मना किया। हाल ही में एक ठेकेदार आया और भरोसा दिलाया कि वह नियमों के तहत कटान करेगा।
खैर के पेड़ों के कटान की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और वहां से 21 खैर के मोछे बरामद कर उन्हें कब्जे में ले लिया। रेंज ऑफिसर ज्वालामुखी ईशानी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सुरानी रोड से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें दिखाया गया है कि कटे हुए पेड़ों की टहनियां मौके पर ही बिखरी हुई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में सड़क बंद होने का पूरा फायदा उठाकर वन माफिया बेखौफ होकर पेड़ों का कटान कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, ग्राम पंचायत गुम्मर की प्रधान शिमला देवी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है कि वन संपदा को इस तरह से बर्बाद किया जा रहा है। विभाग को पहले ही सतर्क रहना चाहिए था। उन्होंने मांग उठाई कि दोषियों को जल्द पकड़ कर कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed