फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   IGNOU admission and re-registration deadline extended to the 30th.

Kangra News: इग्नू प्रवेश और री-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 तक बढ़ी

Fri, 18 Sep 2026 01:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 18 Sep 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
IGNOU admission and re-registration deadline extended to the 30th.
परागपुर (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा के इग्नू अध्ययन केंद्र 1140 में जुलाई सत्र 2026 के लिए नए प्रवेश और दोबारा पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। इग्नू अध्ययन केंद्र ढलियारा के समन्वयक प्रो. सुशील कुमार भारद्वाज ने बताया कि जो विद्यार्थी किन्हीं कारणों से अभी तक अपना दाखिला या री-रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए थे, उन्हें विश्वविद्यालय द्वारा एक और मौका दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब बिना किसी विलंब के 30 सितंबर तक इग्नू के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा केंद्र में विभिन्न स्नातक स्नातकोत्तर डिप्लोमा और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक कामकाजी लोग, गृहणियां और दूरदराज के विद्यार्थी इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed