{"_id":"67a65306711c51a8cc07baef","slug":"ignoring-the-orders-of-the-education-department-vehicles-are-parked-inside-the-school-gate-kangra-news-c-95-1-ssml1021-164558-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शिक्षा विभाग के आदेश दरकिनार, स्कूल गेट अंदर पार्क हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शिक्षा विभाग के आदेश दरकिनार, स्कूल गेट अंदर पार्क हो रहे वाहन
विज्ञापन
धर्मशाला के बॉय स्कूल में पार्क किया वाहन।
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों के खेल मैदान में शिक्षकों और गैर शिक्षकों के वाहन खड़े करने पर रोक है। इसके बाद भी जिला मुख्यालय के स्कूल इन आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। हालात ऐसे हैं कई स्कूलों में गेट के अंदर वाहन खड़े किए जा रहे हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने सरकारी स्कूलों के गेट के अंदर वाहन खड़ा न करने को लेकर दिए गए आदेशों की पड़ताल की। इस दौरान अमर उजाला की टीम ने गर्ल्ज स्कूल धर्मशाला, बॉय स्कूल और नर्सरी स्कूल धर्मशाला के साथ राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी में स्थिति देखी। गर्ल्ज स्कूल के गेट के अंदर कोई वाहन खड़ा नहीं पाया, लेकिन गेट के साथ ही बनी सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। इसके बाद नर्सरी स्कूल धर्मशाला में स्कूल के गेट के अंदर एक कार पार्क मिली, जबकि स्कूल का गेट बंद था।
वहीं, बॉय स्कूल के गेट के बाहर सड़क पर दोपहिया वाहन खड़े थे। गेट के साथ और अंदर पांच से छह गाड़ियां खड़ी पाई गईं। इसके अलावा बॉय स्कूल धर्मशाला के प्रिंसिपल आफिस के बाहर बनी सड़क पर भी एक गाड़ी खड़ी थी। वहीं, बॉय स्कूल में चल रहे केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के भवन के बाहर भी एक गाड़ी खड़ी मिली। हालांकि बॉय स्कूल प्रबंधन की ओर से स्कूल के गेट को बंद रखा गया था और एक कर्मचारी की ड्यूटी भी वहां लगाई गई है। बावजूद इसके स्कूल के गेट के अंदर गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़ी के गेट के अंदर और बाहर वाहनों को खड़ा पाया गया है।
सीएम ने भी दिए थे वाहन पार्क न करने के आदेश
24 जनवरी को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बॉय स्कूल धर्मशाला का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने स्कूल गेट के अंदर खड़े वाहनों को लेकर आपत्ति जताई थी और यहां वाहन पार्क न करने की हिदायत दी थी। बॉय स्कूल में पार्क हुए ये वाहन सीएम के आदेशों की भी सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
स्कूल मुखियाओं को गेट के अंदर वाहन पार्क न करने को कहा गया है। अगर फिर भी गेट के अंदर वाहन खड़े हो रहे हैं तो इस पर स्कूल प्रबंधकों से जवाब मांगा जाएगा।
- विकास महाजन, डिप्टी डायरेक्टर, हायर एजुकेशन कांगड़ा