फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If the forest guard is not reinstated, there will be a sit-in protest: Shimla Devi

फॉरेस्ट गार्ड बहाल न हुआ तो होगा धरना-प्रदर्शन : शिमला देवी

Fri, 09 Jan 2026 05:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 09 Jan 2026 05:53 AM IST
विज्ञापन
If the forest guard is not reinstated, there will be a sit-in protest: Shimla Devi
गुम्मर पंचायत में अवैध रूप से काटे गए खैर के मोछे मिलने का मामला
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। क्षेत्र की गुम्मर पंचायत में अवैध रूप से काटे गए करीब 400 खैर के मोछों का मामला अब प्रशासन के लिए सिरदर्द बनने लगा है। इस पूरे प्रकरण में कार्रवाई की दिशा पर सवाल उठाते हुए पंचायत प्रधान शिमला देवी ने वन विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिमला देवी का कहना है कि जिस फॉरेस्ट गार्ड ने कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अवैध कटान को पकड़ा, उसी ईमानदार कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया गया, जबकि असली दोषियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने इसे सच बोलने और सही काम करने की सजा करार दिया है। पंचायत प्रधान ने सवाल उठाया कि जब फॉरेस्ट गार्ड ने अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाई तो उसे इनाम मिलना चाहिए था। मगर उल्टा उसे ही बलि का बकरा बना दिया गया। उन्होंने अन्य मामलों का हवाला देते हुए कहा कि जहां रिश्वत लेने से इनकार करने पर कर्मचारियों के साथ मारपीट तक हुई, वहीं यहां नियमों के अनुसार काम करने पर निलंबन जैसी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला देवी ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही संबंधित फॉरेस्ट गार्ड को बहाल नहीं किया गया और असली दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो पंचायत और क्षेत्रवासी डीएफओ देहरा कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed