{"_id":"6884bff77e97e9546a0921b9","slug":"if-eggs-are-not-given-to-school-children-then-departmental-action-will-be-taken-kangra-news-c-95-1-ssml1021-187822-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: स्कूली बच्चों को अंडा न दिया तो होगी विभागीय कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: स्कूली बच्चों को अंडा न दिया तो होगी विभागीय कार्रवाई
Sun, 27 Jul 2025 06:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 27 Jul 2025 06:14 AM IST
विज्ञापन
राजकीय नर्सरी माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में आयोजित खंड शिक्षक अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक
धर्मशाला। राजकीय नर्सरी माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला में जिला कांगड़ा के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सहायक निदेशक संजय ठाकुर ने की। बैठक में शिक्षा विभाग के निर्देशों और नई योजनाओं से खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को अवगत करवाया।
शिक्षा उपनिदेशक अश्वनी भट्ट ने जिला की सभी पाठशालाओं में प्रधानमंत्री पोषण निर्माण योजना में भोजन की गुणवत्ता को सुनिश्चित करने करने के लिए विशेष निर्देश दिए। विभाग द्वारा निर्धारित भोजन योजना मेन्यू के अनुसार ही भोजन पकाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना के तहत सभी विद्यार्थियों को सप्ताह में एक बार अंडा देने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा गया कि जो छात्र-छात्राएं अंडा न खाएं, केवल मात्र उनके लिए ही फल की व्यवस्था की जाए। अगर किसी पाठशाला में विद्यार्थियों को अंडा न खिलाने की कोई शिकायत मिलती है तो ऐसी परिस्थितियों में विद्यालय प्रमुखों तथा प्रभारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं उन्होंने पाठशालाओं में ऑनलाइन हाजिरी लगाना भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए जिला के विद्यार्थियों के पंजीकरण के काम में तेजी लाने के लिए भी निर्देश दिए। बैठक में विभाग से सेवानिवृत्त होने जा रहे खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नूरपुर अजय सहोत्रा, कांगड़ा से मंजू तथा डाडासीबा से अनिशा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभाग में लंबे समय तक प्रशंसनीय सेवाएं देने के लिए सभी खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया।