फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   If demands are not met then there will be agitation: Dadhwal

मांगों को पूरा न किया तो होगा आंदोलन : डढवाल

Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
If demands are not met then there will be agitation: Dadhwal
धर्मशाला। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश सरकार को चेतावनी दी है कि पेंशनरों की लंबित मांगों को दो माह में पूरा नहीं किया तो प्रदर्शन किया जाएगा। मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा। एसोसिएशन की ब्लॉक धर्मशाला की शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष जीएस डढवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही यह भी निर्णय लिया कि राज्य स्तर पर एक पांच सदस्यीय स्टेयरिंग कमेटी बनाई जाए जो शीघ्र एसोसिएशन के राज्य के चुनाव करवाए।
विज्ञापन

बैठक की शुरुआत में 12 जून को हुई भयावह हवाई जहाज की दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त सभी पेंशनरों की संशोधित ग्रैच्युटी, कम्युटेशन और लीव इनकैशमेंट लंबित है, जिसे शीघ्र देने की मांग की गई। इसके अतिरिक्त अन्य मांगों का भी शीघ्र भुगतान करने की मांग की। इस दौरान राज्य के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, कांगड़ा के महासचिव रविंद्र राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनमोहन पठानिया, सुरेश चौधरी, राज्य के पूर्व उपाध्यक्ष श्रुति पाल शर्मा, मुख्य संरक्षक हंसराज पाधा और बीएस महाल सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed