{"_id":"6abac62e8e3ee8146d077675","slug":"if-a-chemistry-teacher-is-not-found-by-next-week-an-indefinite-sit-in-protest-will-be-launched-kangra-news-c-95-1-ssml1021-258338-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अगले सप्ताह तक केमिस्ट्री शिक्षक न मिला तो शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अगले सप्ताह तक केमिस्ट्री शिक्षक न मिला तो शुरू करेंगे अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन
Tue, 29 Sep 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेराथाना में केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) के नियमित प्रवक्ता की नियुक्ति न होने से अभिभावकों में रोष गहरा गया है। नाराज अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले सप्ताह तक स्थायी शिक्षक की तैनाती नहीं की गई तो वे स्कूल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।
इस मुद्दे पर सोमवार को समाजसेवी सौरभ कौंडल और ग्राम पंचायत प्रधान अमित चौधरी की अगुवाई में अभिभावकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाचार्य से मुलाकात की और छात्रों की पढ़ाई में आ रही बाधाओं से अवगत करवाया।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि अप्रैल से विद्यालय में केमिस्ट्री प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा है जिससे 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। 12वीं कक्षा के 32 विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर है। अभिभावकों ने चिंता जताई कि बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ छात्रों को नीट, बीएससी और अन्य प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करनी है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए बताया कि नियमित शिक्षक की व्यवस्था के लिए उच्च शिक्षा उपनिदेशक और स्थानीय विधायक को लिखित रूप में सूचित किया जा चुका है। विधायक कार्यालय की ओर से शिक्षक का तबादला प्रक्रिया जारी होने की जानकारी दी गई है।
-- -- -- -- -
डेपुटेशन से काम नहीं चलेगा
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार करीब 10-15 दिनों से जसौर स्कूल के प्रधानाचार्य डेपुटेशन पर सेराथाना आकर विद्यार्थियों की केमिस्ट्री की कक्षाएं ले रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि डेपुटेशन केवल अस्थायी राहत हो सकता है।