{"_id":"6a91a27f0ab94d75db0733e2","slug":"hrtcs-dm-inspected-the-free-bus-service-by-visiting-the-field-kangra-news-c-95-1-kng1037-252614-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एचआरटीसी के डीएम ने फील्ड में उतरकर परखी निशुल्क बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एचआरटीसी के डीएम ने फील्ड में उतरकर परखी निशुल्क बस सेवा
Sat, 29 Aug 2026 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 29 Aug 2026 08:29 AM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी की बस में महिलाओं से बातचीत करते डीएम पंकज चड्ढा। -स्रोत : जागरूक पाठक
धर्मशाला। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को दी गई निशुल्क यात्रा सुविधा की जमीनी हकीकत परखने के लिए एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक (डीएम) पंकज चड्ढा शुक्रवार को खुद फील्ड में उतरे। उन्होंने धर्मशाला, गगल, कांगड़ा और नगरोटा बगवां सहित कई प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर बसों का औचक निरीक्षण किया और सफर कर रहीं महिलाओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने महिला यात्रियों से पूछा कि उन्हें निशुल्क यात्रा सुविधा का लाभ उठाने में किसी तरह की दिक्कत या परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है। महिलाओं ने निगम की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर यह सुविधा उनके लिए बड़ी राहत साबित हुई है। त्योहार के कारण बसों में दिनभर महिलाओं सहित अन्य सवारियों की भारी भीड़ रही।
डीएम पंकज चड्ढा ने मौके पर तैनात निगम अधिकारियों और परिचालकों को निर्देश दिए कि त्योहार पर महिलाओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भीड़ को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने और यात्रियों की सुविधा के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के आदेश दिए।