फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC officials to get 30 electric cars.

Kangra News: एचआरटीसी के अफसरों को मिलेंगी 30 इलेिक्ट्रक कारें

Sun, 11 Oct 2026 02:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
HRTC officials to get 30 electric cars.
धर्मशाला। प्रदेश में सरकारी कार्यालयों में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के अधिकारियों को 30 इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध करवाई जाएंगी। इन वाहनों के इस्तेमाल से सरकारी कामकाज में पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी। अधिकारियों को इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध करवाने का मुख्य उद्देश्य सरकारी कामकाज में स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करना और पेट्रोल-डीजल की निर्भरता घटाना है। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि अभी तक कुल 30 इलेक्ट्रिक कारें ही अधिकारियों को दी जाएंगी। ये सभी गाड़ियां स्टार्टअप स्वरोजगार योजना के तहत उपलब्ध करवाई जाएंगी। जल्द आरएम, डीएम और मुख्य कार्यालय में ये इलेक्ट्रिक कारें दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed