फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC Dharamshala earned Rs 32 lakh from special buses on Diwali

Kangra News: दिवाली पर एचआरटीसी धर्मशाला ने स्पेशल बसों से कमाए 32 लाख रुपये

Sat, 02 Nov 2024 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 02 Nov 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
HRTC Dharamshala earned Rs 32 lakh from special buses on Diwali
धर्मशाला। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल धर्मशाला ने दिवाली पर्व पर बाहरी राज्यों से सात डिपो के लिए चलाई स्पेशल बसों से करीब 32 लाख रुपये की कमाई की है। सबसे अधिक कमाई नगरोटा बगवां और पालमपुर डिपो से की गई है। दिवाली पर बाहरी राज्यों में पढ़ाई और नौकरी करने वालों को घर पहुंचाने के लिए मंडल धर्मशाला से 90 स्पेशल बसें चलाई गईं थीं। सबसे अधिक बसे नगरोटा डिपो के लिए चलाई गईं थी।
विज्ञापन

इन 90 बसों ने दो-तीन दिन में 62,055 किलोमीटर सफर कर लोगों को उनके घर तक पहुंचाया है। औसतन इन बसों की एवरेज 51.49 रुपये प्रति किलोमीटर रही। वहीं, चंबा डिपो की एवरेज 61.45 रुपये प्रति किलो मीटर रही। परिवहन निगम की ओर से इन बसों का संचालन दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी-नालागढ़ से किया गया था। निगम की ओर से 28 और 29 अक्तूबर को यह स्पेशल बसें चलाई गईं थी।
विज्ञापन

उधर, डीएम मंडल धर्मशाला पंकज चड्ढा ने बताया कि दिवाली से पहले बाहरी राज्यों में रहने वाले बच्चों और कर्मचारियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए निगम की ओर से स्पेशल बसों का प्रावधान किया गया था। मंडल धर्मशाला के सात डिपो जोगिंद्रनगर, बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा बगवां, धर्मशाला, पठानकोट और चंबा के लिए 90 बसों को चलाया गया था, जिससे निगम को 31,94,979 रुपये की कमाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---बसों की जानकारी
डिपो बसों की संख्या किलोमीटर सफर कमाई औसत कमाई प्रति किमी
जोगिंद्रनगर 4 3,674 1,87,006 50.90
बैजनाथ 10 8,270 3,97,216 48.03
पालमपुर 17 13,668 5,99,357 43.85
नगरोटा बगवां 23 12,909 6,64,084 51.44
धर्मशाला 14 7,803 4,32,079 55.37
पठानकोट 9 6,101 3,23,431 53.01
चंबा 13 9,630 5,91,806 61.45
कुल 90 62,055 31,94,979 51.49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed