Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC bus service started from Haripur to Dera Beas

Kangra News: हरिपुर से डेरा ब्यास के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू

Mon, 26 May 2025 12:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus service started from Haripur to Dera Beas
हरिपुर से डेरा ब्यास के लिए एचआरटीसी बस सेवा को हरी झंडी देते हुए विधायक कमलेश ठाकुर। स्रोत: पा
गुलेर (कांगड़ा)। हरिपुर से डेरा ब्यास के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस सेवा शुरू हुई है। बस को देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हरिपुर से लंबे समय से ब्यास के लिए बस सेवा शुरू किए जाने की मांग उठती रही है, जिसे अब पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार को बस का संचालन हरिपुर से किया गया। इस मौके पर एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। बस को लेकर ग्रामीण कई दिनों से मांग कर रहे थे, जो कि आज पूरी हो गई है। विधायक कमलेश कुमारी ने कहा कि लोग एक ही दिन में ब्यास जाकर वापस आ सकेंगे। इस बस की समयसारिणी को अच्छे से तय किया है। वह खुद डेरा ब्यास से जुड़ी हैं। यह गुरु महाराज की सेवा का ही मौका है, जो कि यहां से बस सेवा शुरुआत हुई है।
विज्ञापन


समयसारिणी
बस सुबह 7:00 बजे हरिपुर बस अड्डे से रवाना होगी, जो 7:40 बजे पर देहरा बस अड्डा पहुंचेगी। 7:45 बजे से देहरा से रवाना होकर 10:00 बजे होशियारपुर पहुंचेगी। इसके बाद होशियारपुर से 10:10 बजे से रवाना होकर पूर्वाह्न 11:20 बजे पर जालंधर पहुंचेगी। 11:00 बजे जालंधर से चलकर दोपहर 12:30 पर ब्यास पहुंच जाएगी। वापसी में दोपहर बाद 2:00 बजे ब्यास से चलकर 3:00 बजे जालंधर पहुंचेगी। 3:10 बजे जालंधर से चलकर शाम 4:20 बजे होशियारपुर पहुंचेगी। 4:25 बजे से होशियारपुर से चलकर 6:25 बजे पर देहरा और 6:45 बजे देहरा से चलकर 7:30 बजे यह बस वापस हरिपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed