फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC bus gasped as soon as it left the old bus stand

कांगड़ा: पुराने बस अड्डे से निकलते ही हांफ गई एचआरटीसी की बस

Wed, 08 Feb 2023 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus gasped as soon as it left the old bus stand
बस स्टैंड में खराब हुई एचआरटीसी के बस को धकेल कर चलाने का प्रयास करते पुलिस कर्मी व लोग।
शिमला। एचआरटीसी की पुरानी खटारा बसें यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। पुराने बस अड्डे से सांगटी रूट पर रवाना हुई बस, अड्डे के निकास द्वार पर पहुंचते ही हांफ गई। हालांकि जैसे ही निगम अड्डा प्रभारी को बस खराब होने की सूचना मिली तो तुरंत दूसरी बस उपलब्ध करवा कर सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन


बस के खराब होने से अड्डे के निकास द्वार पर कुछ देर जाम भी लगा। यहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने यात्रियों की मदद से धक्का लगाकर बस को सड़क से किनारे करवाया। जेएनएनयूआरएम के तहत एचआरटीसी को मिली माजदा बसें शहर के लोगों और एचआरटीसी प्रबंधन के लिए सिरदर्द बन गई हैं। आए दिन यह बसें हांफ जाती हैं जिस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। यात्रियों का कहना है कि एचआरटीसी को पुरानी बसें हटाकर लोकल रूटों पर नई विद्युत चालित बसें चलानी चाहिए।
विज्ञापन


एचआरटीसी के कार्यकारी क्षेत्रीय प्रबंधक लोकल डिपो अनिल शर्मा ने बताया कि सांगटी रूट पर जा रही बस में तकनीकी खराबी आने से समस्या पेश आई थी। इसके बाद तुरंत दूसरी बस उपलब्ध करवा कर यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

...फोटो सहित
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed