{"_id":"626c3727f0ee437e8c78ace9","slug":"hrtc-bus-from-delhi-gasped-twice-kangra-news-sml407277494","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी की दिल्ली से चली बस बैजनाथ पहुंचते-पहुंचते दो बार हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी की दिल्ली से चली बस बैजनाथ पहुंचते-पहुंचते दो बार हांफी
शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
कांगड़ा फटाफट
बानुए दा खूह में खराब हुई एचआरटीसी की दिल्ली-बैजनाथ बस।
- फोटो : Kangra
Link Copied
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसें लगातार हांफ रही हैं। इससे मुसाफिर परेशान हो रहे हैं। ताजा मामले में ज्वालामुखी के बानुए दा खूह के पास शुक्रवार सुबह बैजनाथ डिपो की बस खराब हो गई।
विज्ञापन
यह बस दिल्ली से बैजनाथ वाया ऊना, ज्वालाजी और कांगड़ा जा रही थी। इस वजह से बस में बैठीं 15 सवारियां तपती गर्मी में परेशान हुईं। बस में सफर कर रहे मनोज, सुरजीत, अशोक, सुशील चंद ने बताया कि दिल्ली से आते वक्त भी बस रास्ते में खराब हो गई थी। इस वजह से बस दो घंटे देरी से चल रही थी। वहीं, बानुए दा खूह में बस खराब होने से लगभग डेढ़ घंटे के बाद बस को ठीक कर गंतव्य के लिए भेजा गया। इसके चलते यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बस के ड्राइवर ने बताया कि शायद इंजन में खराबी के कारण समस्या आई होगी।
विज्ञापन
इस संदर्भ में जब एचआरटीसी देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक कुशल सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मेरे ध्यान में अब तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है। फिर भी इससे जुड़ी जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।