फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC bus engine catches fire in Ladbhadol, passengers have a narrow escape

Kangra News: लडभड़ोल में एचआरटीसी बस के इंजन में भड़की आग, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 05 Apr 2026 05:23 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
HRTC bus engine catches fire in Ladbhadol, passengers have a narrow escape
लडभड़ोल में HRTC बस के इंजन में लगी आग। संवाद
लडभड़ोल (मंडी)। लडभड़ोल बस स्टैंड के समीप रविवार दोपहर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस के इंजन में आग लग गई। गनीमत यह रही कि यात्रियों की सूझबूझ और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के समय बस में मौजूद सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी की बस बैजनाथ से संधोल रूट पर जा रही थी। रविवार दोपहर करीब 1:45 बजे बस जब लडभड़ोल बस स्टैंड के पास पहुंची तो चालक और परिचालक बस खड़ी करके खाना खाने के लिए पास के एक ढाबे में चले गए। इसी बीच बस में बैठे कुछ यात्रियों ने इंजन से अचानक धुआं उठता देखा।
विज्ञापन

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए बस में मौजूद सवारियों ने तुरंत इसकी सूचना ढाबे में मौजूद चालक-परिचालक को दी। इसके साथ ही सभी यात्री दिखाते हुए सुरक्षित बस से नीचे उतर गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने बिना कोई देरी किए पानी और मिट्टी की मदद से इंजन में लगी आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस में सफर कर रहे यात्री सीमा देवी, ओमपाल धीमान, नरेश कुमार, व्यास देवी और निशु देवी ने बताया कि इंजन से धुआं उठता देख उन्होंने तुरंत चालक-परिचालक को सतर्क किया और खुद भी आग बुझाने में मदद की। बाल-बाल बचे इन यात्रियों ने एचआरटीसी प्रबंधन के रखरखाव पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि रूटों पर भेजी जाने वाली बसों की नियमित और सही तरीके से जांच की जाए, ताकि यात्रियों की जान जोखिम में न पड़े।


बैजनाथ-सांडापत्तन-संधोल रूट की बस के इंजन में आग लगने का मामला ध्यान में आया है। गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ। बस में अचानक आग किन कारणों से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है। शशांक धीमान, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी बैजनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed