फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   HRTC bus collides with bike in Dehra, two college students killed

Kangra News: देहरा में एचआरटीसी बस और बाइक की टक्कर, दो कॉलेज छात्रों की मौत

Sun, 08 Mar 2026 06:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 08 Mar 2026 06:19 AM IST
विज्ञापन
HRTC bus collides with bike in Dehra, two college students killed
देहरा में टक्कर के बाद घटना स्थल पर बस और बाइक। संवाद
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। राष्ट्रीय राजमार्ग-503 पर देहरा के खबली दोसड़का के पास शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। हादसा हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ। दोनों मृतक ठाकुर कॉलेज ढलियारा में बीसीए छठे सेमेस्टर के छात्र थे।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम होशियारपुर से धर्मशाला जा रही एचआरटीसी बस की सामने से आ रही बाइक के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दिव्यांश (21) पुत्र केवल कुमार निवासी चनौर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक पीयूष (21) पुत्र राजकुमार निवासी कनोल को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल देहरा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों छात्र बनखंडी स्थित बगलामुखी मंदिर और कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में दर्शन कर वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने एक स्कूल बस को ओवरटेक किया था और अपनी लेन में वापस लौटते समय सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 503 पर देहरा के खबली दोसड़का के पास निर्माणाधीन केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर के साथ शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक कॉलेज के छात्र थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद थोड़े समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को होशियारपुर से धर्मशाला जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की एक बस और सामने से आ रही बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दिव्यांश (21) पुत्र केवल कुमार निवासी चनौर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को गंभीर हालत में तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पियूष (21) पुत्र राजकुमार निवासी कनोल के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि दोनों युवक ठाकुर कॉलेज ढलियारा में बीसीए छठे सेमेस्टर के छात्र थे। शनिवार को दोनों बनखंडी मंदिर बगलामुखी और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में दर्शन कर कर वापिस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे से कुछ समय पहले एचआरटीसी बस चालक ने सड़क पर जा रही एक स्कूल बस को ओवरटेक किया था।

ओवरटेक करने के बाद जैसे ही बस अपनी लेन में वापस आई, उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बाइक से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed