फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   House damaged due to lightning in Fangyar village, youth injured

Kangra News: फंग्यार गांव में बिजली गिरने से घर को नुकसान, युवक घायल

Sun, 24 Aug 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
House damaged due to lightning in Fangyar village, youth injured
आसमानी बिजली गिरने से घायल युवक। स्त्रोत: जागरूक पाठक
गोहर (मंडी)। गोहर उपमंडल के फंग्यार गांव में रविवार शाम करीब 4:30 बजे तेज बारिश और गरज के साथ मौसम अचानक बिगड़ गया। इस दौरान लुहारू राम नंबरदार के घर पर बिजली गिरने की घटना सामने आई है। घटना में घर को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। दीवारों में दरारें आ गई हैं और बिजली का मीटर जलकर नष्ट हो गया है।
विज्ञापन

बिजली गिरने के समय घर में खेल रहा एक युवक लक्की गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से नागरिक अस्पताल गोहर ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसे मुंह के नीचे चोट आई है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन को सूचित कर दिया गया है। स्थानीय राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। उधर, एसडीएम गोहर बचित्र सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी और नियमानुसार राहत प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। संवाद

आसमानी बिजली गिरने से घायल युवक। स्त्रोत: जागरूक पाठक

आसमानी बिजली गिरने से घायल युवक। स्त्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed