{"_id":"6a2421186815bd135900ecdb","slug":"hotels-in-the-tourist-town-of-dharamshala-are-packed-on-weekends-kangra-news-c-95-1-kng1046-238099-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला के होटल पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: वीकेंड पर पर्यटन नगरी धर्मशाला के होटल पैक
विज्ञापन
शाम के समय रूक-रूक कर लगता रहा जाम
गर्मी से राहत के लिए पर्यटन नगरी पहुंच रहे पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। पर्यटन नगरी धर्मशाला में इस वीकेंड पर पर होटल कारोबार चमक उठा है। शनिवार को पर्यटन नगरी के निजी होटलों में 100 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है। इससे होटल कारोबारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैं। होटल कारोबारियों के मुताबिक मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी और छुट्टियों में पहाड़ों के सुहावने मौसम का आनंद उठाने के लिए सैलानी पर्यटन नगरी का रुख कर रहे हैं।
पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर सहित विदेशी पर्यटक धर्मशाला का रुख कर रहे हैं। साथ ही यहां पहुंचकर मैक्लोडगंज, सेंट जॉन चर्च, भागसूनाग, धर्मशाला स्टेडियम सहित तीनों प्रमुख शक्तिपीठों में दर्शन कर रहे हैं। होटल कारोबारियों का कहना है कि इस समय पर्यटन सीजन अपने शिखर पर है। पर्यटन नगरी में अच्छी-खासी पर्यटकों की चहल-पहल है। हालांकि, शनिवार को शाम के समय कोतवाली बाजार धर्मशाला में रुक-रुक कर जाम लगा, लेकिन मौके पर तैनात यातायात कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए यातायात को नियंत्रित कर व्यवस्था को बनाए रखा। होटल एवं रेस्तरां एसोसिएशन धर्मशाला के महासचिव विवेक महाजन ने बताया कि इस वीकेंड पर धर्मशाला के निजी होटल पूरी तरह पैक रहे हैं। अगले सप्ताह मैच होने के चलते अच्छी ऑक्यूपेंसी रहने का अनुमान है।