{"_id":"622259bbd96c654c5f20291c","slug":"hotel-management-institute-will-open-in-dharamsala-kangra-news-sml401534347","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में खुलेगा राज्य का तीसरा होटल मैनेजमेंट संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में खुलेगा राज्य का तीसरा होटल मैनेजमेंट संस्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के धर्मशाला में चल रहे फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआई) को स्तरोन्नत कर इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को अपना पांचवां बजट पेश करते हुए यह घोषणा की है।
युवा अब हिमाचल प्रदेश में होटल मैनेजमेंट की स्नातक स्तर की पढ़ाई तीन संस्थानों में प्राप्त कर सकेंगे। अब तक केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय की ओर से राजधानी शिमला में होटल प्रबंधन, खानपान एवं पोषाहार संस्थान में यह कोर्स होता था। इसके अलावा हमीरपुर में प्रदेश सरकार की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट की शिक्षा दी जा रही है।
होटल मैनेजमेंट में अपना कॅरियर बनाने के इच्छुक युवा अब शिमला और हमीरपुर के अलावा जिला कांगड़ा के धर्मशाला में भी बीएससी की डिग्री हासिल कर सकेंगे। इससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इस संदर्भ में उप निदेशक पर्यटन विभाग और संस्थान के प्राचार्य विनय धीमान ने बताया कि अगले सत्र से होटल मैनेजमेंट में बीएससी कोर्स की 60 सीटों को भरा जाना है। इसके अलावा यहां पांच डीप्लोमा कोर्स भी पहले की ही तरह चलते रहेंगे। जरूरत के अनुसार इन कोर्सों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। इसके अलावा कौशल विकास के लिए क्रैश कोर्स भी संस्थान में चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फूड एंड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट धर्मशाला से शिक्षा हासिल कर युवा न केवल प्रदेश, बल्कि देश भर के प्रीमियर होटल संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं।