{"_id":"6a95dc1dfa84290c4f02d8ad","slug":"x-ray-machine-at-dharamshala-hospital-suddenly-breaks-down-kangra-news-c-95-1-kng1046-253122-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में अचानक खराब हुई एक्स-रे मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला अस्पताल में अचानक खराब हुई एक्स-रे मशीन
Tue, 01 Sep 2026 01:25 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल में खराब हुई एक्स-रे मशीन। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला में सोमवार को एक्स-रे मशीन अचानक खराब होने से मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्पताल में जांच की सुविधा ठप होने के चलते चिकित्सकों की ओर से एक्स-रे लिखे जाने के बाद मरीजों को मजबूरन निजी लैब का रुख करना पड़ा। सरकारी अस्पताल में नाममात्र शुल्क पर होने वाली जांच के लिए मरीजों को बाहर भारी-भरकम राशि खर्च करनी पड़ी।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनुराधा शर्मा ने कहा कि सोमवार को एक्स-रे मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। इसके सुधार के लिए संबंधित तकनीकी इंजीनियर को सूचित कर दिया गया है। मशीन को जल्द से जल्द ठीक करवाकर अस्पताल में एक्स-रे सेवाएं पूरी तरह सुचारू कर दी जाएंगी।
केस 1: धर्मशाला में रहने वाली प्रवासी प्रेमलता ने बताया कि उनके बेटे को छाती में तेज दर्द होने पर सुबह अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने छाती के एक्स-रे की सलाह दी लेकिन एक्स-रे कक्ष पहुंचने पर मशीन के खराब होने का पता चला। उन्हें बाहर निजी लैब से जांच करवानी पड़ी।
विज्ञापन
केस 2: खनियारा से उपचार के लिए पहुंचे मरीज माधो राम ने बताया कि वह खांसी की समस्या से पीड़ित हैं। डॉक्टर ने एक्स-रे करवाने को कहा लेकिन सरकारी अस्पताल में मशीन बंद होने के कारण उन्हें निजी लैब का सहारा लेना पड़ा। इससे समय की बर्बादी के साथ-साथ जेब पर भी अतिरिक्त खर्च पड़ा।