{"_id":"6a9b268f60778a78f9022df5","slug":"honorary-captain-gurpal-singh-pathania-retired-kangra-news-c-95-1-ssml1021-253981-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ऑनरेरी कैप्टन गुरपाल सिंह पठानिया सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ऑनरेरी कैप्टन गुरपाल सिंह पठानिया सेवानिवृत्त
Sat, 05 Sep 2026 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
पूर्व कैप्टन गुरपाल सिंह पठानिया का चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रैहन (कांगड़ा)। फतेहपुर उपमंडल के रैहन क्षेत्र के छत्र गांव निवासी ऑनरेरी कैप्टन गुरपाल सिंह पठानिया सेना से 30 वर्षों की सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। सेना की प्रतिष्ठित यूनिट 8 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स (8 जैक राइफल्स) में उनका यह सैन्य सफर 28 अगस्त 1996 से शुरू होकर 31 अगस्त 2026 तक रहा। उत्कृष्ट कार्यशैली, विशिष्ट सेवाओं और असाधारण नेतृत्व के लिए उन्हें देश के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) की ओर से प्रतिष्ठित प्रशस्ति पत्र से भी नवाजा जा चुका है। सेवानिवृत्ति के उपरांत पैतृक गांव छत्र पहुंचने पर ग्रामीणों व परिजनों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य व आत्मीय स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन