{"_id":"65ee1b82b23e536b120d92f4","slug":"historic-achievement-of-10-lakh-opd-mp-mobile-health-service-anurag-kangra-news-c-95-1-kng1003-128241-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 लाख ओपीडी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऐतिहासिक उपलब्धि : अनुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 लाख ओपीडी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऐतिहासिक उपलब्धि : अनुराग
Mon, 11 Mar 2024 02:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के 10 लाख लाभार्थी पूरा होने पर देहरा में प्रदेश का अब तक का सबसे बड़े मेडिकल कैंप का शुभारंभ किया। शिविर में 5,312 लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 10 लाख ओपीडी सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए अस्पताल सेवा के माध्यम से जनसेवा के कार्य को निरंतर आगे चलते रहने की बात कही है। कैंप में लोगों के इलाज के लिए 50 से ज्यादा स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
इसमें हृदय रोग, किडनी रोग, कैंसर, हड्डी से जुड़ी बीमारियां, बच्चों की जांच, कमजोर आंखों का इलाज, कान, नाक और गले की जांच या फिर दांतों की दिक्कत, सभी का मुफ्त जांच, उपचार और दवा उपलब्ध कराई गई। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब तक जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर में चार मेगा आई कैंप लगाए जा चुके हैं। 100 से ज्यादा डॉक्टरों की देखरेख में 18,500 ओपीडी और लगभग 15000 से ज्यादा निशुल्क चश्मे बनवा कर दिए जा चुके हैं।
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क घर द्वार पर उपलब्ध कराने के लिए मैंने 6 वर्ष पूर्व सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की थी। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से आपके घर तक पहुंच कर जनसेवा का यह कार्य निरंतर आगे चलता रहेगा।
विज्ञापन
दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग दिए
अस्पताल सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के छळ वर्ष पूरे होने पर अनुराग सिंह ठाकुर ने निजी प्रयास से 20 दिव्यांग जनों को कृत्रिम अंग भी निशुल्क प्रदान किए गए। जो न्यूमैटिक सॉकेट पर आधारित हैं और इनकी कीमत लाखों रुपये में है। ये कृत्रिम अंग कार्बन फाइबर से तैयार किए गए हैं, यानी यह पहनने में अधिक हल्के और अधिक आरामदायक होने के साथ-साथ मजबूत और टिकाऊ भी हैं। यह कृत्रिम पैर लगने के बाद, दिव्यांग व्यक्ति चल सकता है, दौड़ सकता है, साइकिल भी चला सकता है, सीढ़ियां चढ़ सकता है।