{"_id":"67d814d106dc92a7da07b22b","slug":"himachal-will-not-tolerate-terrorist-supporters-bablu-kangra-news-c-95-1-ssml1008-169323-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी समर्थकों को बर्दाश्त नहीं करेगा हिमाचल : बबलू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी समर्थकों को बर्दाश्त नहीं करेगा हिमाचल : बबलू
Tue, 18 Mar 2025 08:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 18 Mar 2025 08:53 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल में हर पर्यटक का स्वागत है, लेकिन आतंकी समर्थकों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात एंटी टेेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष बलविंद्र सिंह बबलू ने सोमवार को जारी बयान में कही।
उन्होंने कुल्लू जिले के शाट में बाहरी राज्य के युवकों द्वारा आतंकी समर्थक झंडे लगाने की घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उस समय कुल्लू के युवा सेब बागवान अमन सूद ने साहस का परिचय देते हुए झंडे उतारकर देशभक्ति की मिसाल पेश की। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए एंटी टेररिस्ट फ्रंट अमन सूद को सम्मानित करेगा।
बलविंद्र सिंह बबलू ने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले हर सैलानी की पूरी जांच होनी चाहिए। इसके लिए हिमाचल पुलिस और प्रदेश सरकार को सख्त कदम उठाने होंगे ताकि कोई भी असामाजिक तत्व प्रदेश की शांति और सौहार्द को नुकसान न पहुंचा सके। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी खालिस्तानी समर्थक धर्मशाला, कुल्लू और मनाली में इस तरह की हिमाकत कर चुके हैं, जो चिंताजनक है।
विज्ञापन
हिमाचल एक शांत प्रदेश है। हिमाचल के लोग ‘अतिथि देवो भव’ की भावना के साथ पर्यटकों का स्वागत करते हैं। पंजाब से आने वाले ज्यादातर लोग बहुत अच्छा व्यवहार करते हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों की हरकतों से पूरे समुदाय को बदनाम नहीं होने दिया जाएगा।
बलविंद्र सिंह बबलू ने कहा कि कुल्लू की घटना पर फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनिंद्रजीत सिंह बिट्टा ने भी कड़ा रोष व्यक्त किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि हर हिमाचली को अमन सूद की तरह निडर होकर आतंकी समर्थकों का विरोध करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ बाहरी लोग वीडियो जारी कर हिमाचलियों को गाली दे रहे हैं, जो निंदनीय है। ऐसे लोगों पर पुलिस और हिमाचल सरकार को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि प्रदेश की शांति और सौहार्द बनाए रखा जा सके।