फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Higher officials will decide on the demand for toll exemption within a 5-km radius: SDM.

पांच किमी दायरे में टोल छूट की मांग पर उच्च अधिकारी करेंगे फैसला : एसडीएम

Thu, 08 Oct 2026 04:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 08 Oct 2026 04:23 AM IST
विज्ञापन
Higher officials will decide on the demand for toll exemption within a 5-km radius: SDM.
धर्मशाला। घट्टा टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों को टोल में राहत देने का मामला अब प्रशासन के उच्च अधिकारियों के पास विचाराधीन है। पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए टोल छूट और दरों में संशोधन की मांग को लेकर प्रक्रिया चल रही है। यह जानकारी एसडीएम कांगड़ा अंजलि गर्ग ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मामला संबंधित उच्च अधिकारियों के समक्ष पहुंच चुका है और अब अंतिम निर्णय का इंतजार है। निर्णय आने में कुछ समय लग सकता है। ऐसे में लोगों से तब तक धैर्य और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि फिलहाल सार्वजनिक सूचना में निर्धारित सुविधाओं का स्थानीय वाहन मालिक लाभ उठा सकते हैं। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय गैर-वाणिज्यिक वाहन मालिकों के लिए मासिक पास की दर 360 रुपये निर्धारित है। वहीं, वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक पास 3,075 रुपये में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed