{"_id":"68c43fe8e661ffbfb60e196d","slug":"hhj-kangra-news-c-399-1-dsl1012-361941-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पेड़ गिरने से विद्युत ठेकेदार के कर्मचारी की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पेड़ गिरने से विद्युत ठेकेदार के कर्मचारी की मौके पर हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
चढ़ियार (कांगडा )। उपतहसील चढ़ियार के अंतर्गत शुक्रवार शाम को टांची के समीप कांगु दा परोह स्थान पर विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य करते समय ठेकेदार के कर्मचारी पर पेड़ गिर जाने से मौके पर ही मौत हो गई
,प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम को 11 केवी विद्युत फीडर आशापुरी की विद्युत लाइन के रखरखाव का कार्य ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा था। इस दौरान ठेकेदार का कर्मचारी प्रकाश चंद पुत्र सुखराम गांव धार दरुमका डाकघर कछैडा तहसील जयसिंहपुर
विज्ञापन
के ऊपर पेड़ गिरने से दब गया, सहयोगी कर्मचारियों तथा विद्युत बोर्ड के कर्मचारियों ने उस पेड़ को काटकर प्रकाश चंद को निकाला। सहयोगी कर्मचारी द्वारा प्रकाश चंद को एंबुलेंस के माध्यम से चढियार अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने चंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वही इस बारे में जय सिंह पुलिस चौकी प्रभारी चढियार ने बताया कि मामले को दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन