{"_id":"680be47e0e0125fc340c4c0c","slug":"heat-shows-its-ferocity-71-drinking-water-schemes-in-trouble-kangra-news-c-95-1-ssml1020-174637-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: गर्मी ने दिखाए तेवर, 71 पेयजल योजनाओं पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: गर्मी ने दिखाए तेवर, 71 पेयजल योजनाओं पर संकट
Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रदेश में बढ़ती गर्मी से पेयजल योजनाओं पर असर दिखना शुरू हो गया है। जिला कांगड़ा और चंबा में जल शक्ति विभाग की 71 पेयजल योजनाओं को जलस्तर कम हो गया है। इन योजनाओं के जलस्तर में 25 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक पेयजल संकट का कोई असर देखने को नहीं मिला है। आने वाले दिनों में अगर जलस्तर में और गिरावट आती है तो पेयजल किल्लत की समस्या आ सकती है। जानकारी के अनुसार कांगड़ा-चंबा में जल शक्ति विभाग की छोटी-बड़ी 1649 पेयजल योजनाएं है। 71 के जलस्तर में कमी आई है इनमें कांगड़ा की 56 और चंबा जिला की 15 पेयजल योजनाएं शामिल हैं। इसमें ज्वालामुखी के चंगर क्षेत्र के खुंडियां, नगरोटा बगवां के कंडी, इंदौरा के गंगथ और चंबा के सिहुंता के क्षेत्र की पेयजल योजनाएं शामिल हैं। वहीं, पेयजल योजनाओं में गिरावट को देखते हुए विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। जिन क्षेत्रों में पेयजल संकट होगा, उन्हें दूसरी पेयजल योजनाओं से पानी सप्लाई की जाएगी।
एसडीओ लेवल पर कमेटियां गठित
गर्मी के बढ़ने के साथ कांगड़ा-चंबा की 71 पेयजल योजनाओं में 0 से 25 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। विभाग की और से अधिशासी अभियंताओं को हर सप्ताह पेयजल योजनाओं के जलस्तर की रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं, ताकि समय रहते हुए समस्याओं को हल किया जा सके। पेयजल बर्बादी रोकने के लिए एसडीओ लेवल पर कमेटियां भी गठित की गई हैं, जो पेयजल लाइनों से लीकेज और टुल्लू पंप लगाने वाले लोगों पर नजर रखेंगी।
दीपक गर्ग, मुख्य अभियंता, जल शक्ति विभाग कांगड़ा-चंबा