{"_id":"6a67bd4a886ee0e8f60a5358","slug":"health-check-of-eight-thousand-people-in-two-days-kangra-news-c-95-1-kng1018-247216-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: दो दिन में आठ हजार लोगों की सेहत जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: दो दिन में आठ हजार लोगों की सेहत जांची
Tue, 28 Jul 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जीएस बाली की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित बाल मेले के दौरान लगे दो दिवसीय मेगा मेडिकल कैंप में करीब 8 हजार लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। देश और प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित अस्पतालों से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को निशुल्क परामर्श व स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। कैंप समन्वयक राकेश नागपाल ने बताया कि मेला कमेटी की ओर से मरीजों को निशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं। इसके अलावा कम सुनाई देने वाले जरूरतमंदों को 350 कान की मशीनें (श्रवण यंत्र) और लगभग 4,500 लोगों को नजर के चश्मे वितरित किए गए। वहीं, 50 दृष्टि बाधित लोगों को लिखने-पढ़ने की सामग्री की किटें भी प्रदान की गईं। संवाद
विज्ञापन