फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   He had come home to be a wedding guest, but the accident took away his life.

Kangra News: बराती बनने आए थे घर, हादसे ने छीन ली जिंदगी

Sun, 07 Dec 2025 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 07 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
He had come home to be a wedding guest, but the accident took away his life.
कटौला (मंडी)। दरलोग संपर्क मार्ग पर हुए कार हादसे ने न केवल दो परिवारों से उनके लाडले छीने, बल्कि एक दोस्त की शादी की खुशियों को भी मातम में बदल दिया। सेना में कार्यरत दो जिगरी दोस्त नायक नितेश कुमार और नायक महेंद्र कुमार शुक्रवार रात अपने सैनिक दोस्त अमर की बरात में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन दरलोग गांव से डेढ़ किलोमीटर पहले ही उनकी कार 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन


रात करीब सवा आठ बजे हुए इस हादसे ने दोनों युवा जवानों को उनके परिवारों और दोस्तों से हमेशा के लिए दूर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही शादी समारोह के लिए निकले अन्य दोस्त मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शवों को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंचाया। हादसे की खबर सुनते ही मृतकों के परिजन रात को ही क्षेत्रीय अस्पताल मंडी पहुंच गए।
विज्ञापन


रात भर इंतजार के बाद, शनिवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद, सेना की एक टुकड़ी की रेख-रेख में दोनों जांबाजों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घरों तक अंतिम संस्कार के लिए पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




बलिदानी पिता का बेटे थे नितेश, पीछे छोड़ गए छह माह का मासूम

नायक नितेश कुमार (32) को देश सेवा की भावना विरासत में मिली थी। उनके दादा शेर सिंह ने भावुक होते हुए बताया कि नितेश के पिता भी हिमाचल पुलिस में सेवारत थे। 1993 में उग्रवादियों के हमले में बलिदान हो गए थे। नितेश 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। वह एक अच्छे खिलाड़ी भी थे। सेना की ओर से सोलन में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद दोस्त की शादी के लिए घर आए थे। नितेश अपने पीछे अपनी माता, पत्नी, 6 माह का बेटा और तीन साल की बेटी को छोड़ गए हैं।




महेंद्र परीक्षा और दोस्त की शादी के लिए आए थे घर

नायक महेंद्र कुमार (32) भी 2013 में सेना में भर्ती हुए थे। उनके चाचा लालमन ने बताया कि महेंद्र भी देश सेवा की राह पर थे, क्योंकि उनके पिता भी भारतीय सेना में सेवारत थे। महेंद्र इन दिनों एमए की परीक्षा देने और दोस्त के शादी समारोह में शामिल होने के लिए करीब एक सप्ताह पहले ही घर आए थे। वह मध्यप्रदेश में सेवारत थे। महेंद्र भी अपने पीछे माता, छोटा भाई, पत्नी, आठ माह का बेटा और छह साल की बेटी को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed