{"_id":"677ad5e2eda6bfcf9201c9d4","slug":"he-defeated-vasolada-in-the-cricket-competition-kangra-news-c-95-1-kng1005-160740-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: क्रिकेट प्रतियोगिता में वोह ने वसोलदा को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: क्रिकेट प्रतियोगिता में वोह ने वसोलदा को हराया
विज्ञापन
शाहपुर (कांगड़ा)। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की वोह घाटी में युवा क्लब वोह की ओर से क्रिकेट टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। टूर्नामेंट में लगभग 20 टीमें भाग ले रही हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच रविवार को हुआ, जिसका शुभारंभ जिला भाजपा महामंत्री राकेश चौहान ने किया।
टूर्नामेंट का पहला मैच युवा क्लब वोह और युवा क्लब वसोलदा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए वसोलदा की टीम ने 124 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी युवा क्लब वोह की टीम ने 20 ओवर से पहले ही जीत हासिल की। इस मौके पर मुख्यातिथि जिला भाजपा महामंत्री राकेश चौहान ने विजेता टीम को सम्मानित किया। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के आयोजक को सहयोग राशि भी भेंट की। मुख्यातिथि ने कहा कि खेलों को लेकर वोह घाटी के युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
इस मौके पर मुख्यातिथि जिला भाजपा महामंत्री एवं जिला फुटबॉल अध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष अशोक वशिष्ठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष रविदास शर्मा, कार्यालय सचिव केशव शर्मा, एसटी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार, केवल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- --