फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   He became the principal of the school he studied in.

Kangra News: जिस स्कूल में पढ़े, आज उसी के बने प्रिंसिपल

Sun, 05 Apr 2026 06:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
He became the principal of the school he studied in.
जालग में संजय पटियाल को सम्मानित करते लोग स्त्रोत स्कूल
जालग (कांगड़ा)। जालग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में शनिवार को एक भावुक और गर्व का क्षण देखने को मिला, जब इसी विद्यालय के पूर्व छात्र संजय पटियाल ने बतौर प्रधानाचार्य पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, जन कल्याण समिति, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

जन कल्याण समिति के प्रधान ओम प्रकाश धीमान ने बताया कि एक समय यह स्कूल बंद होने की कगार पर पहुंच गया था लेकिन गांववासियों की एकजुटता और प्रयासों से आज यहां 90 विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

रसायन विज्ञान के प्रवक्ता उमेश कटोच ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि इसी स्कूल से पढ़ाई करने वाले संजय पटियाल का प्रधानाचार्य के रूप में लौटना प्रेरणादायक है और उनके नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नव नियुक्त प्रधानाचार्य संजय पटियाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह क्षण उनके लिए अत्यंत सौभाग्यशाली है और वे विद्यालय के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed