फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Had the former CM been concerned about the public, he would not have had to hit the streets: Vishal

पूर्व सीएम को जनता की चिंता होती तो सड़कों पर नहीं उतरना पड़ता : विशाल

Sun, 12 Mar 2023 10:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Had the former CM been concerned about the public, he would not have had to hit the streets: Vishal
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष विशाल चंबियाल ने रविवार को कांगड़ा के पालमपुर और धर्मशाला में भाजपा की ओर से निकाली गई आक्रोश रैली पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सत्ता में रहते हुए जयराम कांगड़ा के लोगों के लिए इतने संजीदा होते तो आज उन्हें सड़कों पर उतरने की नौबत ही नहीं आती और इस तरह से ड्रामेबाजी नहीं करनी पड़ती। उन्होंने जाते-जाते यहां रेबड़ियों की तरह बिना सोचे-विचारे बजट का प्रावधान किए बगैर दफ्तर खोलकर जनता को गुमराह कर दिया। वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश की सत्ता की चाबी अपने हाथ लगते ही आपके खोटे मंसूबों पर पानी फेर दिया और बहादुरी के साथ डिनोटिफिकेशन का फैसला लिया, लेकिन ऐसा नहीं कि वो जनहित को नहीं समझते हैं उन्हें आज जहां भी जरूरत महसूस हो रही है वहां दफ्तर खोल रहे हैं। उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्वेस्टर मीट के नाम पर करोड़ों का खेल हो गया। मगर हिमाचल प्रदेश में इस दौरान कितने उद्योग लगे इसका जवाब भी देना चाहिए, कितनों को रोजगार दिया उस पर भी श्वेत पत्र जारी करना चाहिए, ताकि सब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। सड़कों पर उतरकर ड्रामेबाजी करने से कुछ नहीं होता जनता के दिलों में जगह बनानी पड़ती है, आप डबल इंजन-डबल इंजन का राग पांच साल अलापते रहे, आखिर हुआ क्या जनता ने फिर भी आपकी जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अपना जनमत देकर आपको विपक्ष में बिठा दिया और कांग्रेस पर भरोसा जताया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed