फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   guvuv

Kangra News: ठाकुरद्वारा में हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Mon, 03 Nov 2025 10:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
guvuv

विज्ञापन
आग पर काबू नहीं पाया होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
पालमपुर/मारंडा (कांगड़ा)। ठाकुरद्वारा बाजार सोमवार देर शाम एक हार्डवेयर स्टोर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सबसे पहले दुकान के अंदर से घना धुआं उठता देखा। इसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मुख्य फायर मैन उमेश के नेतृत्व में मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के दुकानदार और लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। पास ही स्थित एक निजी अस्पताल में लगे फायर अग्निश्यामक यन्त्र का उपयोग भी लोगों ने किया। इससे आग को शुरुआती दौर में ही फैलने से काफी हद तक रोका जा सका। मौके पर बिल्डिंग के मालिक मिलखी राम राणा तथा दुकान के किराएदार मनीष कुमार भी मौजूद रहे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है। उल्लेखनीय है कि करीब 10–12 वर्ष पूर्व भी इसी दुकान में आग लग चुकी है, जब यह किसी अन्य दुकानदार ने किराए पर ली हुई थी। स्टोर के मालिक मनीष कुमार के अनुसार, दुकान में रखे सामान में से लगभग पूरी तरह नष्ट हो गया है, जबकि बाकी का काफी हिस्सा भी उपयोग लायक नहीं बचा है। वहीं, मौके पर पहुंची ने पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर,अग्निशमन विभाग पालमपुर के प्रभारी राजेश गुप्ता ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। अन्यथा, बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, दुकान में रखे सामान को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed