फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Gujarat Titans reached Dharamsala to play the first match of IPL.

Kangra News: आईपीएल का पहला मैच खेलने धर्मशाला पहुंची गुजरात टाइटंस

Sun, 24 May 2026 06:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 06:04 AM IST
विज्ञापन
Gujarat Titans reached Dharamsala to play the first match of IPL.
गगल हवाइ अड्डे के बाहर आते हुए  गुजरात के ​खिलाड़ी। अमर उजाला
धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर-1 के मुकाबले को लेकर रोमांच चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में गुजरात टाइटंस की टीम कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई में शनिवार को धर्मशाला पहुंच गई। गगल एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
विज्ञापन

गुजरात टाइटंस 26 मई को रात साढ़े सात बजे रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) के खिलाफ क्वालिफायर-1 मुकाबला खेलेगी। वहीं, आरसीबी की टीम के रविवार दोपहर तक धर्मशाला पहुंचने की संभावना है। आईपीएल के 19वें संस्करण का पहला क्वालिफायर मुकाबला पहली बार धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू के पास धर्मशाला में खेलने का अच्छा अनुभव है। आरसीबी ने इसी मैदान पर लीग मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पक्का किया था। इससे टीम को यहां की परिस्थितियों की बेहतर समझ है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस पहली बार धर्मशाला में कोई आईपीएल मैच खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, टीम के कई खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी और घरेलू वनडे मैचों के दौरान इस मैदान पर खेल चुके हैं, जिससे उन्हें यहां की पिच और मौसम का थोड़ा अंदाजा है। मैच को लेकर एचपीसीए स्टेडियम और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस व प्रशासन ने यातायात, पार्किंग और दर्शकों की सुविधा के लिए विशेष खाका तैयार किया है।

26 मई को होने वाला यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि इसे जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में प्रवेश करेगी, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलेगा। इस बड़े मुकाबले से स्थानीय होटल कारोबारियों और व्यापारियों को भी अच्छे बिजनेस की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed